एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: पिता ने अपने दो बच्चों को साथ लेकर लगाई आग, तीनों की मौत

इस घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मनोज अवस्थी पुलिस बल तथा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

Uttar Pradesh: पिता ने अपने दो बच्चों को साथ लेकर लगाई आग, तीनों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

गोरखपुर: गोरखपुर (Gorakhpur) जिले के गीडा क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मदाह कर लिया जिससे इस घटना में तीनों की मृत्यु हो गई. पुलिस (Police) ने इसकी जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गीडा थाना क्षेत्र में मदन कनौजिया (Madan Kanojia) (36) नामक व्यक्ति ने खुद को तथा अपने दोनों बच्चों अन्नपूर्णा (Annapurna) (सात) और अतुल (Atul) (पांच) को एक कमरे में बंद कर लिया और रसोई गैस (LPG) खोल कर आग लगा दी. Gorakhpur: मां ने अपने तीन महीने के बेटे को 50 हजार में बेचा, अपहरण की रची कहानी

उन्होंने बताया कि इस घटना में मदन और उसके दोनों बच्चों की झुलस कर मृत्यु हो गई. मदन के छोटे भाई मोहन ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई की अपनी पत्नी से कुछ कहासुनी हुई थी जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी और वापस आने को राजी नहीं हो रही थी. मोहन ने यह भी बताया कि उसके भाई का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था.

इस घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मनोज अवस्थी पुलिस बल तथा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).