एजेंसी न्यूज

Uttarakhand: बाप ने किया खुद की ही चार साल की बेटी के साथ बलात्कार

पुलिस ने चार साल की बेटी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है.

Uttarakhand: बाप ने किया खुद की ही चार साल की बेटी के साथ बलात्कार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

ऋषिकेश (उत्तराखंड), 26 सितंबर : पुलिस ने चार साल की बेटी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है.

मुनि की रेती थाने के प्रभारी पुलिस निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शीशम झाड़ी क्षेत्र में सुबह 10 बजे हुई घटना के आरोपी पिता के खिलाफ बच्ची की मां ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि बच्ची को गंभीर चोटें आयी हैं. उसे ऋषिकेश उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : भाजपा लोगों का मनोरंजन कर ही रही है, ऐसे में सिनेमा हॉल खोलने की क्या जरूरत है: संजय राउत

उन्होंने बताया कि उक्त अस्पताल में ही बच्ची का चिकित्सा परीक्षण किया गया जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2021 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).