Rajasthan: जालौर में पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, जानकारी होने पर भाई ने भी की आत्महत्या

राजस्थान के जालौर जिले में एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला आया है। वहीं, पीड़िता के भाई ने घटना की जानकारी होने पर आत्हत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

जोधपुर, पांच सितंबर: राजस्थान के जालौर जिले में एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला आया है। वहीं, पीड़िता के भाई ने घटना की जानकारी होने पर आत्हत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने कथित तौर पर पूरी घटना की जानकारी अपनी महिला रिश्तेदार को दी और इस बातचीत के ऑडियो क्लिप से भाई को घटना की जानकारी मिली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता और महिला रिश्तेदार की करीब 32 मिनट की कथित बातचीत का ऑडियो क्लिप शनिवार को वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि उसी दिन पीड़िता के भाई ने जिले के संछोर इलाके स्थित नर्मदा नहर में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम जब घर पहुंची तब तक लड़की का पिता फरार हो चुका था और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है. ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर सुनाई दे रहा है कि लड़की अपनी महिला रिश्तेदार को बताती है कि पिता मोबाइल फोन खरीदने का बहाना कर उसे कार से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. हालांकि, क्लिप में सुनाई दे रही बातचीत से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि कथित घटना कब की है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के तालाब में नहाने के दौरान एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबने से मौत

लड़की क्लिप में यह भी कहती सुनाई दे रही है कि मां ने पिता से भाई को भी उस दिन साथ ले जाने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया. क्लिप में लड़की कथित तौर पर महिला रिश्तेदार से कहती सुनाई दे रही है कि उसका पिता सोने के दौरान भी यौन उत्पीड़न करता है. लड़की दावा करती है कि पिता न तो उसे अकेले बाहर जाने देता है और न ही परिवार के किसी सदस्य से बात करने देता है.

क्लिप में लड़की कथित तौर पर कहती सुनाई दे रही है कि जब वह अपने पिता के व्यवहार को लेकर उन पर गुस्सा करने लगी तो उसकी मां उसे ही डांटने लगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड