Kerala: केरल में पुलिस दल पर गोली चलाने को लेकर आरोपी का पिता गिरफ्तार
केरल के कन्नूर जिले में एक आपराधिक घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस के दल पर उसके पिता ने गोली चला दी, जिसके बाद पिता को गिरफ्तार कर लिया गया.
कन्नूर, 4 नवंबर : केरल के कन्नूर जिले में एक आपराधिक घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस के दल पर उसके पिता ने गोली चला दी, जिसके बाद पिता को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
उसने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को उस वक्त हुई जब वालापट्टनम थाने के पुलिसकर्मियों का एक दल रोशन नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कन्नूर जिले के चिरक्कल स्थित उसके घर पहुंचा. यह भी पढ़ें : ओडिशा के कोरापुट जिले का सांस्कृतिक उत्सव ‘परब-2023’ शुरू
पुलिस ने बताया कि रोशन तमिलनाडु के रहने वाले एक व्यक्ति पर हमले से संबंधित मामले में वांछित आरोपी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 'पीटीआई-' को बताया, "जब हम घर पहुंचे, तो उसके पिता बाबू थॉमस ने पुलिस दल पर अचानक गोली चला दी. सौभाग्य से, किसी को कोई चोट नहीं आई."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2023 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

