एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पिता ने की नाबालिग बेटी की हत्या, नाले में फेंका शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गर्भवती अपनी नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया।

देश की खबरें | पिता ने की नाबालिग बेटी की हत्या, नाले में फेंका शव
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शाहजहांपुर (उप्र), सात अक्टूबर शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गर्भवती अपनी नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सिधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाले के किनारे एक किशोरी का शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Assembly Election 2021: अन्नाद्रमुक ने की घोषणा, CM के. पलानीस्वामी ही 2021 विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के होंगे उम्मीदवार.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच में पाया गया कि किशोरी लगभग सात माह की गर्भवती थी और उसके किसी से अवैध संबंध थे। सम्भवत: इसीलिए उसकी हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया मामला झूठी शान के लिए हत्या का मामूल पड़ता है।’’

यह भी पढ़े | 15-Year-Old Girl Raped in Rajasthan: राजस्थान में 15 साल की लड़की के साथ रेप कर आरोपी ने बनाया VIDEO, पुलिस जांच में जुटी.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने किशोरी के पिता से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपनी बेटी की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया।’’

आनंद ने आरोपी पिता के हवाले से बताया कि उसकी बेटी गर्भवती थी जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने उसके प्रेमी का नाम पूछा और बेटी ने काफी प्रयास के बाद भी प्रेमी का नाम नहीं बताया तो तैश में आकर उसने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया।

पुलिस ने किशोरी के हत्यारोपी पिता को जेल भेज दिया है जबकि किशोरी का भाई घटना के बाद से लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).