एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | महाराष्ट्र में बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 56 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी बहू को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | महाराष्ट्र में बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुर गिरफ्तार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ठाणे, 24 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 56 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी बहू को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय महिला ने 22 मार्च की सुबह शहर के बलकुम इलाके में स्थित अपने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी।

पीड़िता के भाई की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि उसकी बहन ने 2018 में शादी की थी। वह अपने पति और ससुर के साथ रहती थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के ससुर उसे यह कहकर परेशान करते थे कि वह ठीक से काम नहीं करती है।

कपूरबाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, "बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला ने अपने भाई को फोन किया और उसे जल्द से जल्द अपने घर बुलाया। महिला बार-बार अपने शराबी ससुर द्वारा मारपीट और परेशान किए जाने से बेहाल हो गई थी। एक घंटे बाद महिला के पति ने उसके भाई को फोन करके बताया कि महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।"

भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 498-ए (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता करना) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2023 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).