देश की खबरें | पिता ने नहीं दिलाया फोन, तो बेटी ने कर ली आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में 14 वर्षीय एक किशोरी ने मोबाइल फोन नहीं दिलाए जाने से नाराज होकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र), एक दिसंबर नोएडा में 14 वर्षीय एक किशोरी ने मोबाइल फोन नहीं दिलाए जाने से नाराज होकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के कासना गांव में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा कुमारी दृष्टि ने सोमवार रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े | बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार, एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं हने पर सियासत गर्म.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दृष्टि के परिजनों का कहना है कि उसने अपने पिता से मोबाइल फोन मांगा था, लेकिन पिता ने यह कहकर फोन खरीदने से इनकार कर दिया कि उनकी अभी मोबाइल फोन खरीदने की स्थिति नहीं है। इस बात से नाराज होकर दृष्टि ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: UP पत्रकार और उसके दोस्त की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, आरोपियों ने सैनिटाइजर से घर में लगाई थी आग.

इस बीच, प्रवक्ता ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी में रहने वाले 90 वर्षीय आनंद प्रकाश मित्तल ने सोमवार को गले में चाकू घोंप कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि आनंद प्रकाश मधुमेह से पीड़ित थे तथा कुछ दिनों से परेशान थे। मृतक के पिता विजय प्रकाश मित्तल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव स्थित साईं अपार्टमेंट में रहने वाली रामवती चटर्जी (30) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\