एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा में एक घर में पिता-पुत्री के शव मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा स्थित एक कॉलोनी में सोमवार सुबह एक मकान से पिता-पुत्री के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस का शक है कि बेटी की हत्या करने के बाद पिता ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा में एक घर में पिता-पुत्री के शव मिले

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई ग्रेटर नोएडा स्थित एक कॉलोनी में सोमवार सुबह एक मकान से पिता-पुत्री के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस का शक है कि बेटी की हत्या करने के बाद पिता ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि कासना थाना पुलिस को गांव सिरसा की नयी कॉलोनी में एक घर में पिता-पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अशोक कुमार और उनकी बेटी संजना के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि अशोक का शव फंदे से लटका मिला जबकि उसकी बेटी का शव कमरे में मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि संजना का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। इस बात को लेकर अशोक काफी नाराज था।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि संभवत: कुमार ने पहले बेटी की हत्या की और बाद में खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).