देश की खबरें | अपने दो बेटों को फांसी पर लटकाने के बाद पिता ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धार जिले में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बेटों की कथित तौर पर फाँसी पर लटका कर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
धार (मध्यप्रदेश), 19 जुलाई धार जिले में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बेटों की कथित तौर पर फाँसी पर लटका कर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह घटना धार जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर गंधवानी थानांतर्गत ग्राम मुजाल्दापुरा में शनिवार-रविवार की रात को हुई।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 9518 नए मरीजों की पुष्टि, 258 संक्रमितों ने तोड़ा दम; मुंबई में मिले 1046 केस.
धार जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि गंधवानी थाना क्षेत्र में मामला आया है जिसमें एक पिता ने अपने दो बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली है।
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान सुरेश भिलाला और उसके दो बेटों संतोष (10) और कान्हा (सात) के रूप में की गई है।
सिंह ने बताया कि घटना के वक्त सुरेश की पत्नी खेत पर काम करने गई हुई थी और ये तीनों ही घर पर थे।
उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी जब खेत से काम करके अपने घर लौटी तो एक कमरे में दोनों बच्चे फाँसी के फंदे पर लटके मिले और दूसरे कमरे में सुरेश फाँसी के फंदे पर लटका मिला।
सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को गंधवानी के अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका पोस्टमार्टम किया गया।
उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
सिंह ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)