एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की महिला थाना पुलिस ने नाबालिग बेटी की यौन शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

जींद (हरियाणा), 26 दिसंबर जिले की महिला थाना पुलिस ने नाबालिग बेटी की यौन शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि 17 वर्षीय किशोरी ने महिला थाने को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी मां की 10 साल पहले मौत हो चुकी है और परिवार में उसके पिता के अलावा दादा-दादी और छोटा भाई हैं।

तहरीर के मुताबिक, किशोरी के पिता धर्मबीर ने 2020 में धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी और उसके बाद लगातार उसका यौन शोषण कर रहे हैं।

तहरीर के मुताबिक, 23 दिसंबर रात को फिर से धर्मबीर ने उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी।

यौन शोषण से परेशान होकर किशोरी ने इसके बारे में अपनी मासी को बताया और अंतत: दोनों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी।

महिला थाना ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर धर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2022 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).