एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार पिता-पुत्र की मौत

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी.

Uttar Pradesh: ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार पिता-पुत्र की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

प्रतापगढ़, 30 सितंबर : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रतापगढ़-ढकवा मार्ग पर वीरमऊ पेट्रोल पंप के निकट बुधवार देर शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी इस हादसे में दोपहिया वाहन सवार कमलेश (38) और उसके बेटे प्रियांशु (चार) की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कमलेश की पत्नी संगीता गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : गोवा विधासनसभा के अध्यक्ष राजेश पटनेकर कोरोना वायरस से संक्रमित

कमलेश कंधई थाना क्षेत्र के अमहरा गाँव का निवासी था. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना के संबंध मे विधिक कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).