महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच पिता एवं पुत्र जैसे संबंध: शिवसेना
राजभवन की ओर से जारी एक बयान में शिवसेना सांसद और राज्यपाल के बीच मुलाकात को ‘शिष्टाचार भेंट’ बताया गया।
मुम्बई, 23 मई शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने शनिवार को यहां राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की।
राजभवन की ओर से जारी एक बयान में शिवसेना सांसद और राज्यपाल के बीच मुलाकात को ‘शिष्टाचार भेंट’ बताया गया।
राउत ने ऐसे समय कोश्यारी से मुलाकात की है जब मुख्यमंत्री कोविड-19 संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार की तैयारियों का आकलन करने के लिए राज्यपाल द्वारा बुधवार को बुलायी गयी बैठक में नहीं पहंचे थे।
इसी सप्ताह प्रारंभ में विपक्षी भाजपा ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और शिकायत की थी कि राज्य सरकार इस वायरस को फैलने से रोकने में विफल रही है।
इस बीच, राउत ने संवाददाताओं से कहा कि यह शिष्टाचार भेंट थी।
उन्होंने कहा, ‘‘ राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच कोई टकराव नहीं है। उनके संबंध पिता और पुत्र की तरह है तथा वे इसी तरह बने रहेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2020 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

