देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में भालू के हमले में पिता-पुत्र की मौत, दो लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक भालू के हमले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

कांकेर, 19 जनवरी छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक भालू के हमले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वन अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को कोरार वन रेंज के अंतर्गत डोंगरकट्टा गांव के पास एक पहाड़ी पर हुई।

उन्होंने बताया कि भालू ने सबसे पहले सुकलाल दारो (45) और अज्जू कुरेटी (22) पर उस समय हमला किया, जब वे जैलनकासा पहाड़ी पर जंगल में लकड़ियां इकट्ठा करने गए थे।

उन्होंने बताया कि दारो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुरेटी गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि वन एवं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए तथा घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि जब वनकर्मी और स्थानीय लोग दारो के शव को हटा रहे थे, तो जानवर ने दोबारा हमला कर दिया, जिससे दारो के पिता शंकर दारो की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हमले में वन रक्षक नारायण यादव के हाथ में भी चोटें आईं हैं।

अधिकारी ने बताया कि बाद में अधिकारियों ने जंगल से शवों को हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में वन कर्मियों को तैनात किया गया है तथा ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\