तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar ने तोड़ी चुप्पी, कहा- तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहता हूं

भुवनेश्वर ने जनवरी 2018 के बाद से ही कोई प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है और उसके बाद से ही उन्हें क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में मौका नहीं मिला है. उन्हें आईपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए मासंपेशियों में चोट लग गई थी और इसके बाद वह आस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर थे.

भुवनेश्वर कुमार (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किए गए भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar) ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वह क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारुप में खेलेंगे. भुवनेश्वर ने ट्विटर पर कहा, " मेरे बारे में कुछ लेख छपे हैं कि मैं टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहता. मैं ये साफ कर दूं कि टीम में चयन हो या नहीं, मैं खुद को हमेशा क्रिकेट के तीनों प्रारूपों के लिए तैयार रखता हूं और यह आगे भी जारी रहेगा."  भुवनेश्वर कुमार ने कहा- धोनी की तरह परिणाम पर ध्यान नहीं देता

उन्होंने आगे कहा, " मेरा सुझाव है कि सूत्रों के आधार पर अपनी धारणाएं ना लिखें." भारत ने इंग्लैंड दौरे के लिए 20 सदस्यीय टेस्ट टीम में भुवनेश्वर को जगह नहीं दी है और इसके बाद मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि भुवी क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारुप खुद को दूर रखना चाहते हैं.

भुवनेश्वर ने जनवरी 2018 के बाद से ही कोई प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है और उसके बाद से ही उन्हें क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में मौका नहीं मिला है. उन्हें आईपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए मासंपेशियों में चोट लग गई थी और इसके बाद वह आस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर थे.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड