देश की खबरें | फारूक अब्दुल्ला ने दुर्गा नाग मंदिर में शांति और मानवजाति के कल्याण के लिए प्रार्थना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को दुर्गा अष्टमी और महानवमी के मौके पर यहां स्थित प्राचीन दुर्गा नाग मंदिर में दर्शन किए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 24 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को दुर्गा अष्टमी और महानवमी के मौके पर यहां स्थित प्राचीन दुर्गा नाग मंदिर में दर्शन किए।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने शांति और मानवजाति के कल्याण के लिए प्रार्थना की। वह इसी सप्ताह 84 साल के हुए हैं।

यह भी पढ़े | Economy की बदहाली के लिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- उन्होंने देश को सच से भागना सिखाया.

वह डलगेट इलाके में स्थित मंदिर में अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ पहुंचे। उस वक्त कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग वहां हवन कर रहे थे।

लोकसभा सदस्य अब्दुल्ला ने कहा, " यह हमारे हिंदू भाइयों और बहनों के लिए अहम दिन है और इस मंदिर की अहमियत है। मैं यहां मनाए जा रहे धार्मिक उत्सव की बधाई देने आया हूं।"

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Case: विकास दुबे के 30 सहयोगियों पर पुलिस ने दर्ज किया गैंगस्‍टर एक्‍ट में मुकदमा.

पूर्व मुख्यमंत्री ने विस्थापित कश्मीरी पंडित समुदाय के जल्द से जल्द अपने घरों को लौटने की भी प्रार्थना की।

पारंपरिक पठानी सूट पहने अब्दुल्ला ने मास्क लगाया हुआ था और उन्होंने कोविड-19 के कारण लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर महामारी से बचाव के सभी उपायों का पालन करने की अपील की।

माना जाता है कि दुर्गा नाग मंदिर 700 साल पहले बनाया गया था। 2013 में मंदिर परिसर में एक शिवलिंग प्रतिष्ठित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\