देश की खबरें | दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली ‘सिर्फ नाम पर मत जाओ’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी मांगों के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन के लिए किसानों द्वारा निकाली गयी ट्रैक्टर परेड में सिर्फ ट्रैक्टर ही नही बल्कि तमाम तरह के यातायात के साधन शामिल किये गये थे । इनमें घोड़ों से लेकर साईकिल, बाइक, तीन पहिया ऑटो, तमाम तरह की कारें, बस, ट्रक और यहां तक कि जेसीबी जैसी भारी मशीनें भी शामिल थीं।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी मांगों के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन के लिए किसानों द्वारा निकाली गयी ट्रैक्टर परेड में सिर्फ ट्रैक्टर ही नही बल्कि तमाम तरह के यातायात के साधन शामिल किये गये थे । इनमें घोड़ों से लेकर साईकिल, बाइक, तीन पहिया ऑटो, तमाम तरह की कारें, बस, ट्रक और यहां तक कि जेसीबी जैसी भारी मशीनें भी शामिल थीं।

पंजाब के होशियारपुर से आए 36 साल के निहाल सिंह का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ सिंघू बॉर्डर तक तो पैदल आए थे और दिल्ली तक भी पैदल आने का ही ईरादा था, लेकिन थकान ज्यादा होने पर उन्होंने पूरे दिन के लिए ऑटो भाड़े पर ले लिया।

चारों दोस्तों ने एक दिन के लिए ऑटो चालक को 2,500 रुपये दिए और अपना खाना भी उसके साथ बांटकर खाया।

अपने माता-पिता को घर छोड़कर फरीदकोट से एक सप्ताह पहले ही सगे भाई सुखदेव सिंह और धरमिंदर सिंह आाए हैं।

धरमिंदर ने कहा, ‘‘पापा नहीं चाहते थे कि हम जरा भी देरी से पहुंचें। सच्चा सिख कभी अपने फर्ज से पीछे नहीं हटता ।’’ दोनों ई-रिक्शा चलाते हुए ट्रैक्टर परेड में शामिल हुए।

23 साल के सुखदेव का कहना है, ‘‘ई-रिक्शा उस एनजीओ का है जिसके साथ हम काम करते हैं। यह चलने से थक गए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए है।’’

जेसीबी मशीन के चालक सीट पर बैठे सुरजीत संधू ने जब स्थानीय लोगों को अपनी ओर हाथ हिलाते देखा तो ‘वी (विक्टरी)’ का चिन्ह बनाया।

परेड में निहंग सिख योद्धा अपने परंपरागत लिबास में घोड़ों पर सवार होकर शामिल हुए। उनमें से एक ने कहा, ‘‘घोड़े ही हमारे ट्रैक्टर हैं।’’

कई युवा परेड के साथ-साथ रॉयल एनफिल्ड (बुलेट) पर सवार हो साथ-साथ चल रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\