देश की खबरें | पराली जलाने के दुष्प्रभाव से किसानों को जागरूक किया जाए : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के दुष्प्रभाव से किसानों को जागरूक किया जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ,छह नवम्बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के दुष्प्रभाव से किसानों को जागरूक किया जाए।

उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करे।

यह भी पढ़े | Republic TV के मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, विशेषाधिकार हनन मामले में गिरफ्तारी रोकी- महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव को भेजा नोटिस.

उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पराली जलाने पर किसानों के साथ कोई दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न न हो।

एक सकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली के उपयोग के लिए नवीन प्रयोगों को बढ़ावा दिया जाए।

यह भी पढ़े | मप्र में नतीजों के बाद की रणनीति पर सियासी कदमताल.

उन्होंने कहा कि पराली से जैव ईंधन /बिजली तैयार किए जाने के सम्बन्ध में पूर्व स्वीकृत/सहमत परियोजना की समीक्षा कर इसका उपयोग बढ़ाया जाए जिससे किसानों को पराली से आय होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली का बेहतर उपयोग जहां एक ओर किसानों की आय को दोगुना करने में मददगार सिद्ध होगा, वहीं दूसरी ओर इससे प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने जैव ईंधन को प्रोत्साहित करने के लिए रूचि लेकर कार्य किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों से की जा रही धान खरीद से सम्पूर्ण राज्य में बड़ी संख्या में कृषक लाभान्वित हो रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने इस कार्य को इसी प्रकार प्रभावी ढंग से जारी रखे जाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की उपज का भुगतान 72 घंटे में होगा।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\