देश की खबरें | फेसबुक के प्रदर्शन पेज को बंद करने पर किसानों ने कहा, सोशल मीडिया हमारे आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के संबंध में फेसबुक पर बने एक पेज को अस्थायी तौर पर बंद किये जाने के संबंध में प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को कहा कि उनके आंदोलन के लिए सोशल मीडिया महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वे अपने शब्दों में सच बता पा रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के संबंध में फेसबुक पर बने एक पेज को अस्थायी तौर पर बंद किये जाने के संबंध में प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को कहा कि उनके आंदोलन के लिए सोशल मीडिया महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वे अपने शब्दों में सच बता पा रहे हैं।

फेसबुक ने रविवार शाम को ‘किसान एकता मोर्चा’ नामक पेज को बंद कर दिया था जिसमें आंदोलन के बारे में ‘आधिकारिक जानकारी’ साझा की जा रही थी। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी पर तीन घंटे बाद ही पेज को फिर शुरू कर दिया गया।

किसान एकता मोर्चा के इंस्टाग्राम पेज को भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

सिंघू सीमा पर डेरा डाले किसान हिम्मत सिंह ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया हमारे आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारे बारे में हर तरह का मीडिया लिख रहा है, लेकिन सोशल मीडिया हमारे अपने शब्दों में सच बताने में मदद करता है। ‘गोदी’ मीडिया कभी हकीकत नहीं दिखाएगा, लेकिन सोशल मीडिया पर हम वास्तविक घटनाक्रम साझा कर सकते हैं।’’

वह कुछ दिन पहले ही पंजाब के कपूरथला से प्रदर्शन स्थल पर आए थे। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचने से पहले आंदोलन के बारे में सूचना का उनका मुख्य स्रोत सोशल मीडिया ही था।

उन्होंने फेसबुक पेज को बंद किये जाने को ‘उन्हें चुप करने की कोशिश’ करार दिया।

फेसबुक ने रविवार को कहा था कि किसानों के प्रदर्शन संबंधी पेज को इसलिए ब्लॉक किया गया क्योंकि इसने ‘कम्युनिटी मानकों’ का उल्लंघन किया। हालांकि उसने सोमवार को स्पष्ट किया कि यह स्वत: हुई कार्रवाई थी जो पेज पर गतिविधियां बढ़ने की वजह से हुई।

पंजाब के गुरदासपुर से आए तीन भाइयों ने कहा कि सोशल मीडिया से ही उन्हें प्रदर्शन के बारे में हर तरह की जानकारी मिल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now