देश की खबरें | बीकेयू (चढूनी) गुट के किसानों ने हरियाणा में कई टोल प्लाज़ा पर प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर शनिवार को किसान करनाल और अंबाला सहित हरियाणा के कई टोल प्लाज़ा पर एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए इन टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही मुफ्त करा दी।
चंडीगढ़, नौ अप्रैल भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर शनिवार को किसान करनाल और अंबाला सहित हरियाणा के कई टोल प्लाज़ा पर एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए इन टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही मुफ्त करा दी।
प्रदर्शनकारी किसानों की प्रमुख मांगों में से एक मांग गेहूं की खरीद पर प्रति कुंतल 500 रुपये बोनस है।
किसानों ने राज्य में टोल प्लाजा के 15 किलोमीटर के दायरे में रह रहे लोगों से टोल नहीं लिए जाने व टोल बूथ संचालन में स्थानीय लोगों को भर्ती किए जाने की भी मांग की।
गुरनाम सिंह चढूनी ने शुक्रवार शाम को एक वीडियो संदेश में किसानों से टोल बिंदुओं पर एकत्र होने और सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक तीन घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही को 'टोल फ्री' कराने की अपील की थी।
करनाल के बस्तर टोल प्लाजा पर एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ''हम सरकार से गेहूं खरीद पर बोनस देने की मांग कर रहे हैं।''
प्रदर्शनकारियों के अनुसार वे बोनस की मांग कर रहे हैं क्योंकि मौजूदा रबी विपणन सीजन में गेहूं की पैदावार कम होना तय है। अंबाला के टोल प्लाजा पर भी किसानों का ऐसा ही विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए टोल वसूली केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

