देश की खबरें | तमिलनाडु में वर्षा से किसानों को हुए फसल नुकसान के लिए मिलेगा समुचित मुआवजा: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आर बी उदयकुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के दक्षिण जिलों में जिन किसानों की फसल अप्रत्याशित बारिश के चलते नष्ट हो गयी है, उन्हें सरकार समुचित मुआवजा देगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुनेलवेली, 15 जनवरी तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आर बी उदयकुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के दक्षिण जिलों में जिन किसानों की फसल अप्रत्याशित बारिश के चलते नष्ट हो गयी है, उन्हें सरकार समुचित मुआवजा देगा।

लगातार वर्षा के चलते थमिराबरानी नदी अब भी उफान पर है और उससे सटे क्षेत्र पानी में डूब गये हैं।

राजस्व मंत्री सूचना मंत्री सी राजू और आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री वी एम राजलक्ष्मी के साथ वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है।

उदयकुमार ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कृषि एवं राजस्व अधिकारयिों ने कृषि एवं बागवानी की फसलों को हुए नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है। सभी प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा दिया जाएगा। ’’

मुख्यमंत्री ने राहत एवं पुनर्वास गतिविधियों को शीघ्र पूरा करने के लिए मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा जिसने बृहस्पतिवार को तिरुनेलवेली के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

पिछली रात भारी वर्षा के चलते मुक्कानी थमिराबरानी नदी से सटे गांधीनगर, जे जे नगर, कामराजारनगर और पिल्लैयारनगर नगर क्षेत्र पानी में डूब गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान