देश की खबरें | किसानों ने नोएडा-दिल्ली मार्ग पर चिल्ला बॉर्डर को अवरुद्ध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नए कृषि कानूनों के विरोध में चिल्ला बॉर्डर पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नेताओं ने बुधवार को फिर से नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 16 दिसंबर नए कृषि कानूनों के विरोध में चिल्ला बॉर्डर पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नेताओं ने बुधवार को फिर से नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।

भाकियू (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘जब तक केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती और किसान आयोग का गठन नहीं करती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।’’

यह भी पढ़े | Mumbai में न्यू ईयर का जश्न पड़ सकता है महंगा, BMC ने दी कार्रवाई की चेतावनी.

उन्होंने कहा कि पांच दिनों तक चिल्ला बॉर्डर खुला रहा, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से किसान आयोग बनाने की कोई पहल नहीं की गई।

किसानों द्वारा चिल्ला बॉर्डर को दोबारा जाम करने के बाद लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। यातायात को डीएनडी की तरफ मोड़ दिया गया। पुलिस के अधिकारी किसान नेताओं को रास्ता खोलने के लिए समझा रहे हैं, लेकिन किसान नेता मानने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़े | VIDEO: भारत-पाक युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर PM Modi ने स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्ज्वलित कर वीरों को दी श्रद्धांजलि.

भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के नेताओं द्वारा चिल्ला बार्डर के रास्ते दिल्ली कूच की घोषणा के बाद गौतम बुद्ध नगर पुलिस रात से ही हरकत में आ गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाकियू के कुछ नेताओं और पदाधिकारियों को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया।

पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल पर अवरोधक लगा दिये हैं तथा जो भी किसान दिल्ली जाने के लिए जेवर के रास्ते आ रहे हैं, उन्हें लौटाया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल कादिर ने बताया, ‘‘किसान नेताओं ने चिल्ला बॉर्डर पर जाने का एलान किया था, जिसके मद्देनजर कुछ नेताओं को नजरबंद किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now