देश की खबरें | राहुल गांधी और कमलनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराएं किसान: पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने 2018 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के किसानों से वादा किया था कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने के 10 दिन के भीतर उनका दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। चुनावी रैलियों में इस आशय की घोषणा पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वयं की थी।

कांग्रेस ने 2018 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के किसानों से वादा किया था कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने के 10 दिन के भीतर उनका दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। चुनावी रैलियों में इस आशय की घोषणा पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वयं की थी।

पटेल ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर मध्यप्रदेश के किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। जिन किसानों को कर्ज मुक्ति के प्रमाण पत्र मिले उनका भी कर्ज माफ नहीं हुआ है।''

यह भी पढ़े | कोरोना के तेलंगाना में 879 नए मरीज पाए गए: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ''धोखाधड़ी का शिकार हुए किसानों को तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ भादंवि की धारा 420 :धोखाधड़ी: और 120 बी :आपराधिक षड्यंत्र: के तहत प्रकरण दर्ज कराने थाने जाना चाहिए तथा अदालत में इस्तगासा दायर करना चाहिए।''

पटेल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर 10 दिन में किसानों के दो लाख रूपये तक के कर्ज माफ करने का वादा किया था लेकिन दो लाख रूपये कर्ज वाले एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े | दिल्ली कोरोना संक्रमण से हुई बेहाल, 24 घंटे में मिले 3947 नए केस, 68 मरीजों की हुई मौत.

उन्होंने कहा कि कर्ज माफी के नाम पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने किसानों की संस्था सहकारी बैंक को बर्बाद कर दिया।

पटेल ने बताया कि अधिकार नहीं होने के बाद भी सहकारी बैंक के प्रशासकों से आधा कर्ज वहन करने के प्रस्ताव मंगा लिए गए, लेकिन कर्ज माफ नहीं हुआ और किसान डिफॉल्टर हो गए। किसानों की संस्थाएं कर्ज देने की स्थिति में नहीं बची हैं इसलिए किसानों को कर्ज नहीं मिल पा रहा।

उन्होंने इस स्थिति के लिये पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जिम्मेदार ठहराते हुए किसानों से धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

पटेल ने बताया कि तब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कमलनाथ ने 48 लाख किसानों के 54,000 करोड़ रुपये के कर्जमाफी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और मुख्य सचिव ने आदेश भी जारी कर दिए।

उन्होंने बताया कि जिन किसानों को कर्ज मुक्ति के प्रमाण पत्र मिले हैं उनका भी कर्ज माफ नहीं हुआ है। यह किसानों के साथ धोखाधड़ी है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता।

हालांकि, मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारी जे पी धनोपिया ने पटेल के इन सारे आरोपों का खारिज करते हुए कहा कि कमलनाथ की तत्कालीन सरकार ने 22 लाख उन किसानों का कर्जा माफ कर दिया था, जिन पर एक लाख रूपये तक का कर्ज था और सरकार दो लाख रूपये तक कर्ज वाले किसानों का भी कर्ज माफ करने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही सरकार गिर गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\