देश की खबरें | उप्र: बागपत में किसान की गोली मारकर हत्‍या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बागपत के रमाला थानाक्षेत्र के किरठल गांव में शनिवार को एक किसान की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। किसान इरशाद (60) सुबह घर से खेत जाने के लिए निकले थे। घटना के बाद बदमाश गोली चलाते हुए फरार हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बागपत (उप्र), 12 दिसंबर बागपत के रमाला थानाक्षेत्र के किरठल गांव में शनिवार को एक किसान की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। किसान इरशाद (60) सुबह घर से खेत जाने के लिए निकले थे। घटना के बाद बदमाश गोली चलाते हुए फरार हो गए।

बागपत के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं।

यह भी पढ़े | Bihar: बक्सर में RTI कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव.

घटना को अंजाम देने का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रमाला थाना क्षेत्र के निरीक्षक अनिल सिरोही ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के ही रहने वाले धर्मेंद्र किरठल और उसके साथी सतेंद्र मुखिया, सुभाष उर्फ छोटू समेत चार लोगों पर लगाया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | किसानों के आंदोलन को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली जाने के लिए चीला, गाजीपुर बॉर्डर बंद: 12 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मृतक के पुत्र सद्दाम ने पत्रकारों को बताया कि धर्मेंद्र किरठल उसके पिता को अपने पक्ष में करने का दबाव बना रहा था और इससे इंकार करने के चलते उनकी हत्‍या कर दी गई।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी