देश की खबरें | पीलीभीत में किसान को बाघ ने बनाया शिकार, शव मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसान का शव मिलने की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इस बीच मृतक के परिजनों ने शव को राजमार्ग पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
किसान का शव मिलने की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इस बीच मृतक के परिजनों ने शव को राजमार्ग पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उप निदेशक नवीन खंडेलवाल ने बताया कि वन्यजीव के हमले की जानकारी मिली है, मौके पर टीम जांच पड़ताल में जुटी है। जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग के अनुसार माधोटांडा क्षेत्र के गांव मथना जपती के मौजा पुरैनी दीपनगर निवासी स्वरूप सिंह उर्फ मट्टू (48) अपने खेत पर काम करने गया था। यह खेत पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगलों की सीमा पर स्थित है। अचानक जंगल से निकला एक बाघ स्वरूप सिंह पर हमला कर दिया।
विभाग ने बताया कि यह हमला इतना घातक था कि किसान की मौके पर ही मौत हो गयी और आसपास काम कर रहे किसानों को जब पूरे मामले की भनक लगी तो उन्होंने शोर मचाया। शोर के बाद बाघ किसान के शव को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
घटना को लेकर वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। शव को ट्रैक्टर ट्राली में रखकर माधोटांडा- पीलीभीत मार्ग पर ले जाकर जाम लगा दिया।
जानकारी के बाद थाना प्रभारी (एसओ) अचल कुमार, एसडीएम आशुतोष गुप्ता और महोफ रेंजर सहेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। परिजन मुआवजा और संविदा पर नौकरी समेत मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम की मौजूदगी में महोफ रेंजर सहेंद्र यादव के लिखित आश्वासन पर ग्रामीण माने और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2024 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

