एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के झालावाड़ में मृत मिला किसान, जहर खाने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में झालावाड़ जिले के इरली गांव में कथित तौर पर जहर खाने से 58 वर्षीय किसान की मौत हो गयी।

देश की खबरें | राजस्थान के झालावाड़ में मृत मिला किसान, जहर खाने की आशंका

कोटा, आठ मई राजस्थान में झालावाड़ जिले के इरली गांव में कथित तौर पर जहर खाने से 58 वर्षीय किसान की मौत हो गयी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि किसान की मौत रविवार देर रात हुई और उसका शव सोमवार सुबह उसके घर से करीब 500 मीटर दूर मिला।

पुलिस ने बताया कि नाथूलाल मीणा ने जो जहरीला पदार्थ खाया था, वह उसके शव के पास से मिला। उन्होंने बताया कि उनके यह कदम उठाने के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह पता चले कि किसान पर भारी कर्ज था। उन्होंने बताया कि मीणा का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया।

सरोला पुलिस थाने के थाना प्रभारी कोमल प्रसाद ने बताया कि मीणा रविवार को अपने परिवार के साथ सरोला गांव गया था और वहां से लौटने के बाद वह अपने परिवार के साथ घर नहीं आया।

उन्होंने बताया कि जब मीणा घर नहीं आया तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह मिला नहीं। कुछ ग्रामीणों को बाद में उसका शव मिला।

पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).