देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में किसान ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, किसान कर्ज और धान का रकबा घटाए जाने को लेकर परेशान था।

राजनांदगांव, 17 दिसंबर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, किसान कर्ज और धान का रकबा घटाए जाने को लेकर परेशान था।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के छुरिया विकास खंड के अंतर्गत करेगांव में किसान सुरेश कुमार (37) ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल को रवाना किया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है।

आत्महत्या करने वाले किसान की पत्नी गैंद कुंवर नेताम ने बताया कि सुरेश धान का रकबा कम दर्ज किए जाने के बाद से परेशान था और वह कर्ज को लेकर भी चिंतित रहता था।

नेताम ने कहा कि सुरेश ने कई बार स्थानीय पटवारी से मिलकर रकबे में सुधार का अनुरोध किया था लेकिन इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।

वहीं, राजनांदगांव जिले के अधिकारियों ने बताया कि धान के रकबे में कमी नहीं की गई थी और सुरेश पर सोसाइटी में 44 हजार रुपये का कर्ज था, जबकि रकबे के आधार पर धान बेचने के बाद उसे 76 हजार 415 रुपये मिलते।

अधिकारियों ने बताया कि सुरेश के आत्महत्या करने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच की जिसमें पता चला कि सुरेश के खेत के धान के रकबे में और पंजीयन में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी