देश की खबरें | फरीदाबाद: भूमि विवाद में प्रापर्टी डीलर को चचेरे भाई ने मारी गोली, मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक ने भूमि विवाद को लेकर प्रापर्टी डीलर का काम करने वाले अपने ही चचेरे भाई की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
फरीदाबाद, 17 जनवरी हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक ने भूमि विवाद को लेकर प्रापर्टी डीलर का काम करने वाले अपने ही चचेरे भाई की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान फतेहपुर चंदीला के रहने वाले नरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार रात की है जब पीड़ित नरेंद्र अपने कार्यालय में काम कर रहा था।
नरेंद्र के भाई प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसने अपने भाई को रात करीब नौ बजे ओल्ड फरीदाबाद चौक स्थित उसके ऑफिस पर छोड़ा था। कुछ देर बाद पीड़ित के ऑफिस में काम करने वाले अंकित ने प्रदीप को बताया कि नरेंद्र को गोली मार दी गई है।
शिकायत के अनुसार, प्रदीप तुरंत उस स्थान पर पहुंचा और उसने वहां अपने चचेरे भाई विकास और उसके दोस्तों आशीष चपराना और कुलदीप सिंह को देखा जो नरेंद्र के सीने में दो गोली मारने के बाद भागने का प्रयास कर रहे थे।
प्रदीप ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘मैं अपने भाई को अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’
पुलिस ने कहा कि प्रदीप की शिकायत के आधार पर विकास, आशीष और कुलदीप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत फरीदाबाद ओल्ड पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने कहा कि प्रदीप की शिकायत के आधार पर, विकास, आशीष और कुलदीप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत फरीदाबाद ओल्ड पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस को संदेह है कि मौत का कारण जमीन विवाद हो सकता है। पुलिस जांच जारी है।
फरीदाबाद ओल्ड पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक श्री भगवान ने कहा, ‘‘पुलिस सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पांच टीम को तैनात किया गया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

