एजेंसी न्यूज

Faridabad: फरीदाबाद पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को वृन्दावन से बचाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने अगवा किए गए 47 वर्षीय एक व्यक्ति को मथुरा के वृन्दावन में मुक्त करा लिया और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Faridabad: फरीदाबाद पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को वृन्दावन से बचाया, तीन आरोपी गिरफ्तार
kidnap (Photo Credit: X)

फरीदाबाद (हरियाणा), 6 फरवरी : फरीदाबाद पुलिस ने अगवा किए गए 47 वर्षीय एक व्यक्ति को मथुरा के वृन्दावन में मुक्त करा लिया और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला के वृन्दावन के रहने वाले हैं.

पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी - विष्णु, विवेक और गोपा - नशे के आदी हैं तथा उन्होंने मादक पदार्थ खरीदने के लिए पैसे जुटाने की नीयत से पीड़ित व्यक्ति का अपहरण कर लिया था. पुलिस ने बताया कि विष्णु के खिलाफ पहले भी छह आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के ठाणे में घर के बाहर एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली

पीड़ित की पहचान फरीदाबाद के सागरपुर गांव निवासी रोहतास के रूप में हुई, जिनका तीन फरवरी को उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वह वृंदावन गये थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).