देश की खबरें | फरीदाबाद: घर में घुसकर नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद की एक कॉलोनी में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की उसी के घर में गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
फरीदाबाद, 18 जनवरी हरियाणा के फरीदाबाद की एक कॉलोनी में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की उसी के घर में गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना डबुआ कॉलोनी में हुई।
अधिकारी ने बताया कि मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेज दिया और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पवन काफी समय से नाबालिग पर शादी का दबाव बना रहा था।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है और वह लडक़ी को जान से मारने की धमकियां दे रहा था।
पुलिस ने बताया कि मृतका के गले और चेहरे पर चाकू के कई निशान मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस की अपराध शाखा और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

