देश की खबरें | फरीदाबाद: मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय लूट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय डकैती गिरोह के एक सदस्य को यहां मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय डकैती गिरोह का सदस्य विपिन चंदीला चौक पर आने वाला है।
फरीदाबाद, पांच दिसंबर हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय डकैती गिरोह के एक सदस्य को यहां मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय डकैती गिरोह का सदस्य विपिन चंदीला चौक पर आने वाला है।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक जांच चौकी बनाई थी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया हालांकि पुलिस ने उसका पीछा किया।
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अमन यादव ने बताया, “कुछ दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपी की कार को रोक लिया लेकिन उसने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें विपिन के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया।”
पुलिस के मुताबिक, विपिन पर फरीदाबाद और गुरुग्राम में लूट व चोरी के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में विपिन ने खुलासा किया कि उसने फरीदाबाद में सात, नोएडा में दो और गुरुग्राम में एक सहित कुल 10 चोरियां की हैं।
पुलिस ने बताया कि उसने अपने गिरोह के साथ एनआईटी इलाके में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में भी चोरी की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)