एजेंसी न्यूज

Farah Khan हुई कोविड-19 से संक्रमित, कहा: टीके की दोनों खुराक ली थीं

फिल्मकार एवं नृत्य निर्देशक फराह खान (Farah Khan) कुंदर ने बुधवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हैं एवं शीघ्र ही उससे उबरने की उन्हें उम्मीद है . ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘ हैपी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों की 56 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि पूर्ण टीकाकरण के बाद भी वह संक्रमित हो गयीं.

Farah Khan हुई कोविड-19 से संक्रमित, कहा: टीके की दोनों खुराक ली थीं
फरहा खान (Photo Credits : Instagram)

मुंबई, 1 सितंबर : फिल्मकार एवं नृत्य निर्देशक फराह खान (Farah Khan) कुंदर ने बुधवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हैं एवं शीघ्र ही उससे उबरने की उन्हें उम्मीद है . ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘ हैपी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों की 56 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि पूर्ण टीकाकरण के बाद भी वह संक्रमित हो गयीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ टीके की दोनों खुराक लेने एवं टीकाकरण करा चुके अधिकतर लोगों के साथ काम करने के बावजूद मैं कोविड से संक्रमित हो गयी.

मैंने पहले ही उन सभी को परीक्षण कराने के लिए बोल दिया है जिनके संपर्क में मैं आयी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यदि मैं (अधिक उम्र एवं घटती याददाश्त की वजह से) किसी को भूल गयी हूं तो कृपया वह भी जांच करा लें. मुझे शीघ्र ही स्वस्थ हो जाने की उम्मीद है.’’ यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस Saira Bano हिंदुजा अस्पताल के ICU वार्ड में हुई एडमिट- Reports

फराह फिलहाल ‘‘जी कॉमेडी शो’ की जज के रूप में नजर आती हैं और उन्होंने हाल ही में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ एक डांस रियलिटी शो के लिए शूट किया था. मंगलवार को मुंबई में कोविड-19 के 323 नये मामले सामने आए और एक व्यक्ति की इस संक्रमण से जान चली गयी. महानगर में अबतक 7,44,155 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 15,977 की मौत हो गयी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).