देश की खबरें | सलमान खान के 58वें जन्मदिन पर प्रशंसकों ने बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड स्टार सलमान खान को उनके 58वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए बुधवार को सैकड़ों प्रशंसक उनके मुंबई स्थित घर के सामने जमा रहे और खान ने भी उन्हें निराश नहीं किया और शाम करीब सात बजे अपनी बालकनी में आकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
मुंबई, 27 दिसंबर बॉलीवुड स्टार सलमान खान को उनके 58वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए बुधवार को सैकड़ों प्रशंसक उनके मुंबई स्थित घर के सामने जमा रहे और खान ने भी उन्हें निराश नहीं किया और शाम करीब सात बजे अपनी बालकनी में आकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
खान ने शाम करीब सात बजे बांद्रा स्थित अपने घर की बालकनी से प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर उन्होंने भूरे रंग की टी-शर्ट और जींस पैंट पहन रखी थी।
सलमान ने प्रशंसकों के समूह का ‘सलाम’, ‘नमस्ते’ की मुद्रा के साथ और हाथ हिलाकर तथा ‘फ्लाइंग किस’ देकर अभिवादन किया।
अभिनेता उस समय काफी भावुक दिख रहे थे जब उन्होंने उत्साहित भीड़ का अभिवादन किया। भीड़ ने सलमान के नाम का शोर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। सलमान के साथ उनके पिता, मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान भी थे।
सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भीड़ का अभिवादन करते हुए तस्वीरों की श्रृंखला से बना वीडियो साझा किया और लिखा, ‘‘आप सभी को धन्यवाद!’’
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मुंबई पुलिस के जवान तैनात थे और प्रशंसक पुलिस अवरोधक के पीछे अपने चहेते अभिनेता की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे जो सुबह से ही जुटने शुरू हो गए थे।
सलमान खान को शाहरुख खान, करण जौहर, कैटरीना कैफ, अजय देवगन, काजोल और सोनम कपूर ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

