विदेश की खबरें | मशहूर टिकटॉक स्टार खाबी लेम ने अमेरिका छोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सेनेगल मूल के इतालवी इन्फ्लुएंसर लेम का वास्तविक नाम सेरिंगे खबाने लेम है। उनके सोशल मीडिया पर लाखों ‘फॉलोअर’ हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सेनेगल मूल के इतालवी इन्फ्लुएंसर लेम का वास्तविक नाम सेरिंगे खबाने लेम है। उनके सोशल मीडिया पर लाखों ‘फॉलोअर’ हैं।

अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने एक बयान में लेम के अमेरिका से जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि लेम को शुक्रवार को हैरी रीड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया था लेकिन उन्हें निर्वासन आदेश के बिना देश छोड़ने की अनुमति दी गई।

आईसीई प्रवक्ता ने कहा कि लेम 30 अप्रैल को अमेरिका पहुंचे और ‘‘अपने वीजा की अवधि से ज्यादा समय तक रुके रहे।’’

‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) ने मंगलवार को लेम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सूचीबद्ध ईमेल पते पर टिप्पणी के लिए एक संदेश भेजा था। उन्होंने अपनी हिरासत पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

उनकी हिरासत और स्वेच्छा से अमेरिका छोड़कर जाना ऐसे समय में हुआ है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आव्रजन पर कार्रवाई तेज कर दी है, जिसमें लॉस एंजिलिस में छापेमारी की कार्रवाई भी शामिल हैं।

पिछले महीने लेम न्यूयॉर्क सिटी में ‘मेट गाला’ में शामिल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी