एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश सचिवालय में बम रखे होने की झूठी सूचना मिली, सुरक्षा कड़ी की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश सचिवालय में बम रखे जाने का दावा करने संबंधी एक ई-मेल मिलने से रविवार को हड़कंप मच गया।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश सचिवालय में बम रखे होने की झूठी सूचना मिली, सुरक्षा कड़ी की गई

शिमला, 25 मई हिमाचल प्रदेश सचिवालय में बम रखे जाने का दावा करने संबंधी एक ई-मेल मिलने से रविवार को हड़कंप मच गया।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

अधिकारियों ने बताया कि बम की होने की सूचना मिलने के बाद बम निरोधक और श्वान दस्ते राज्य सचिवालय पहुंचे और परिसर की गहन तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि हालांकि यह धमकी झूठी निकली लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर सचिवालय में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह दूसरी बार है जब सचिवालय में बम होने की सूचना ईमेल के जरिये दी गई। अप्रैल में भी सचिवालय में बम होने की अफवाह फैली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).