एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मांग की कमी से तेल तिलहनों के भाव में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देशी और आयातित खाद्यतेलों की लिवाली घटने के बीच शनिवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में मूंगफली तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के भाव पूर्ववत रहे जबकि सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट देखने को मिली

जरुरी जानकारी | मांग की कमी से तेल तिलहनों के भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर देशी और आयातित खाद्यतेलों की लिवाली घटने के बीच शनिवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में मूंगफली तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के भाव पूर्ववत रहे जबकि सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट देखने को मिली

शिकॉगो एक्सचेंज कल रात मजबूत बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों की नयी फसल आने वाली है और किसानों, सहकारी संस्थाओं (नेफेड) के पास सरसों का पहले का बचा स्टॉक रह गया है जो सस्ते आयातित तेलों की वजह से बाजार में नहीं खप पाया।

उन्होंने बताया कि अधिक लागत वाली सरसों की नयी फसल आने को तैयार है। सस्ते आयातित तेल का मिलना जारी है तो ऐसे में नयी सरसों आने के बाद क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। यह नया सरसों कहां खपेगा, यह देखा जाना अभी बाकी है। अगर सरसों फिर नहीं खपी तो आगे सरसों के साथ साथ अन्य तिलहनों की बुआई पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

सूत्रों ने कहा कि हरियाणा सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के जरिये अब प्रदेश में हर परिवार को दो लीटर सरसों का तेल 20 रुपये लीटर के भाव दे रही है। इससे कम से कम उपभोक्ताओं को तो राहत मिल रही है। इस पहल से सीख लेते हुए उपभोक्ताओं को खाद्यतेल की महंगाई से राहत देने के लिए केन्द्र सरकार को भी आयातित खाद्यतेल पीडीएस से वितरित कराने के बारे में सोचना चाहिये जिससे ग्राहकों को सस्ते आयातित तेलों का लाभ सुनिश्चित होगा।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को बगैर समय गंवाये तत्काल आयातित तेलों पर आयात शुल्क अधिक से अधिक बढ़ा देना चाहिये ताकि सरसों के अलावा अधिक लागत वाले अन्य देशी तिलहन के मंडियों में खपने की स्थिति बने और किसान तिलहन उत्पादन बढ़ाने को प्रेरित हों और देश में बंद पड़ी तेल मिलें चालू हों।

शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,300-5,350 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,875-6,950 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,385-2,660 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,680 -1,775 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,680 -1,790 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,725 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,575 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,075 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,600 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,350 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 8,850 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 7,925 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,000-5,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,800-4,850 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,050 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).