खेल की खबरें | अय्यर की कप्तानी वाली फाल्कंस ने सूर्यकुमार की नाइट्स टीम को चार विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम के सीमित ओवरों के सितारों के बीच मुकाबले में श्रेयस अय्यर की सोबो मुंबई फाल्कंस ने शुक्रवार को यहां  टी20 मुंबई लीग के एक रोमांचक मैच में सूर्यकुमार यादव की ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट को चार विकेट से हराया।

मुंबई, छह जून भारतीय टीम के सीमित ओवरों के सितारों के बीच मुकाबले में श्रेयस अय्यर की सोबो मुंबई फाल्कंस ने शुक्रवार को यहां  टी20 मुंबई लीग के एक रोमांचक मैच में सूर्यकुमार यादव की ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट को चार विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नाइट्स की टीम तेज गेंदबाजों की मददगार परिस्थितियों में पांच विकेट पर 145 रन ही बना सकी। फाल्कंस ने चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

नाइट्स की शुरुआत बेहद खराब रही जिसमें सूर्यकुमार यादव भी महज एक रन बनाकर कार्तिक मिश्रा का शिकार बन गये।

सलामी बल्लेबाज सिद्धांत अधतराव ने एक छोर संभलते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वह सूर्यांश शेडगे के साथ 46 रन की साझेदारी कर निखिल गिरि की गेंद पर आउट हुए।

सूर्यांश (21 गेंद में 49 रन) और मकरंद पाटिल (13) ने अंतिम ओवरों में 33 रन की ताबड़तोड़(साझेदारी करके तेजी से रन बटोरे।

फाल्कन्स की शुरुआत खराब रही और हितेश कदम ने लगातार गेंदों पर ईशान मुलचंदानी और श्रेयांश राय को आउट कर दिया।

कप्तान अय्यर (13) और अंगकृष रघुवंशी ने 54 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला। अय्यर को परीक्षित वलसंगकर खतरनाक होने से पहले ही पगबाधा आउट कर दिया।

विनायक भोईर (33) और आकाश पारकर (30) ने 56 रनों की साझेदारी करके फाल्कन्स को जीत की ओर पहुंचाया।

बांद्रा ब्लास्टर्स ने नवी मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में खेले गये एक अन्य मैच में आकाश टाइगर्स एक रन से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से रौंदा, उर्विल पटेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Toss And Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Stats And Preview: रायपुर में आज होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स