ताजा खबरें | फिल्मी हस्तियों के फर्जी वीडियो और कानपुर की बंद मिलों का मुद्दा लोकसभा में उठा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एआई तकनीक से फिल्मी हस्तियों के फर्जी वीडियो बनाकर उनकी छवि खराब किए जाने का मुद्दा बृहस्पतिवार को लोकसभा में उठाते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की।

नयी दिल्ली, 27 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एआई तकनीक से फिल्मी हस्तियों के फर्जी वीडियो बनाकर उनकी छवि खराब किए जाने का मुद्दा बृहस्पतिवार को लोकसभा में उठाते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की।

हेमा मालिनी ने शून्यकाल में कहा कि एआई और डीप फेक जैसी तकनीकों से फिल्म जगत की हस्तियों को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया में काम करने वाले लोग कड़ी मेहनत करके सालों में नाम और शोहरत कमाते हैं, लेकिन उनके फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर उनकी छवि धूमिल की जाती है। भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसे वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को मानसिक रूप से भी प्रभावित करते हैं।

भाजपा सांसद ने सरकार से कार्रवाई की मांग की।

कानपुर से भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने शहर की बंद कपड़ा मिलों का मुद्दा उठाते हुए सरकार से मांग की कि जो मिल फिर से शुरू की जा सकती हैं, उन्हें चालू किया जाए और जिन्हें शुरू नहीं किया जा सकता, उनमें आईटी हब या अन्य कुछ विकल्पों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराए जाएं।

मुजफ्फरनगर से सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने सस्ते जिप्सम और राख जैसी सामग्रियों से अपने क्षेत्र में नकली खाद और कीटनाशक बनाये जाने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

जम्मू कश्मीर के बारामूला से सांसद अब्दुल रशीद शेख ने केंद्रशासित प्रदेश के लिए विशेष पैकेज की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी