देश की खबरें | मथुरा में फर्जी नमूना जांच मामले का खुलासा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच लक्ष्य पूरा करने के लिए कथित तौर पर चिकित्सकों द्वारा फर्जी नामों से अपने ही कई नमूने देने का मामला सामने आया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 23 सितम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच लक्ष्य पूरा करने के लिए कथित तौर पर चिकित्सकों द्वारा फर्जी नामों से अपने ही कई नमूने देने का मामला सामने आया है।

कार्यवाहक सीएमओ एवं वरिष्ठ एसडीएम डॉ देवेंद्र अग्रवाल ने कहा, ‘‘शुक्रवार को जब वायरल हुए वीडियो से बलदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इस मामले की जानकारी मिली तो एसीएमओ एवं कोविड- 19 प्रभारी डॉ राजीव अग्रवाल को मामले की जांच सौंपी गई।’’

यह भी पढ़े | UP Bye-Polls 2020: उत्तर प्रदेश के आठो सीटों के लिए बीजेपी ने कसी कमर, सूबे के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह उतरे मैदान में, विपक्ष नहीं आ रहा नजर.

उन्होंने बताया,‘‘ उनकी रिपोर्ट पर सीएचसी प्रभारी डॉ योगेंद्र सिंह राणा को तत्काल वहां से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है तथा अन्य दोनों संविदा चिकित्सकों डॉ अमित कुमार व डॉ राजकुमार को रैपिड रिस्पांस टीम प्रभारी डॉ भूदेव के साथ संबद्ध कर दिया गया है।"

उन्होंने बताया, "इस मामले में विभाग के एक चिकित्सक ने सीएमओ डॉ संजीव यादव से शिकायत की थी, जिसके आधार पर उन्होंने यह कार्रवाई की।’’

यह भी पढ़े | Farm Bills: किसान बिल को लेकर घमासान जारी, अंबाला में लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के दौरान तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया पानी की बौछार का इस्तेमाल.

उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा तय की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\