एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे जिले में एक लाख रुपये के नकली नोट जब्त, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 1.08 लाख रुपये के नकली नोट बरामद कर इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे जिले में एक लाख रुपये के नकली नोट जब्त, दो गिरफ्तार

ठाणे, सात जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 1.08 लाख रुपये के नकली नोट बरामद कर इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो जून को मीरा रोड के विनय नगर इलाके से आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से पांच-पांच सौ रुपये के 26 नकली नोट जब्त किये।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सुपर्णा रामकृष्ण मन्ना (24) और सूर्यदेव गोपीनाथ गायेन (20) के रूप में हुई है जो पश्चिम बंगाल के मूल निवासी हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों के घरों की तलाशी ली गई और उनके पास से पांच-पांच रुपये के 190 नकली नोट जब्त किए गए। जब्त नकली नोटों का अंकित मूल्य 1.08 लाख रुपये है।"

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने एक प्रिंटर, कागज और नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान भी जब्त किए हैं।

अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ धारा 178 (सिक्के, सरकारी स्टांप, करेंसी नोट या बैंक नोट की जालसाजी) समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2025 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).