देश की खबरें | मथुरा के एक मंदिर में नमाज पढ़ने का आरोपी फैजल दिल्ली में मिला, पूछताछ जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जनपद के एक मंदिर में कथित तौर पर नमाज पढ़ने वाले फैजल खान का सोमवार को दिल्ली के जामिया नगर में होने का पता चला और उत्तरप्रदेश पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, दो नवंबर मथुरा जनपद के एक मंदिर में कथित तौर पर नमाज पढ़ने वाले फैजल खान का सोमवार को दिल्ली के जामिया नगर में होने का पता चला और उत्तरप्रदेश पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया, ‘‘आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें अलग-अलग ठिकानों पर भेजी गई थीं। इनमें से एक टीम ने फैजल खान को दिल्ली स्थित जामिया नगर से हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद से उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर ऐसा करने के पीछे उसका इरादा क्या था? उसने ऐसा किसके कहने पर किया?’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- 10 लाख लोगों को नौकरी देने के लिए अगर सीएम से लेकर मंत्रियों तक के वेतन में कटौती करनी पड़ी तो करेंगे.

मथुरा में बीते दिनों ब्रज चौरासी कोस की यात्रा करने वाले दिल्ली निवासी फैजल खान और उसके एक मित्र की नन्दगांव के नन्द भवन मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आयी थी।

इस मामले में मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी ने 'खुदाई खिदमतगार' संस्था का सदस्य बताए जा रहे फैजल खान और तीन अन्य के खिलाफ दो सम्प्रदायों के बीच धार्मिक उन्माद फैलाने, धार्मिक आस्था और विश्वास को चोट पहुंचाने व उपासना स्थल को अपवित्र करने जैसे आरोपों में नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में आज कोरोना के 4009 नए मामले आए सामने, 104 की मौत: 2 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक चंद्र ने बताया कि पूछताछ का दौर खत्म हो जाने के बाद ही तय किया जाएगा कि आरोपी को कब मथुरा लाना है।

गौरतलब है कि चार दिन पूर्व घटी इस घटना के बाद शनिवार को देर रात ‘कौमी एकता मंच’ से जुड़े मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने 'प्रेम की मिसाल' के तौर पर मंदिर में नमाज़ पढ़े जाने के चार फोटो पोस्ट किए गए तो रविवार को विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों ने संदेह जताया कि मंदिर में नमाज पढने के पीछे इन लोगों की मंशा कुछ और ही रही होगी।

मंदिर के सेवायतों व ब्राह्मण समाज के लोगों ने मिलकर मंदिर प्रांगण का गंगा-यमुना के जल से शुद्ध किया और बाकायदा हवन-यज्ञ कर शुद्धिकरण किया।

मंदिर के सेवायतों में वरिष्ठ आचार्य हरिमोहन गोस्वामी ने कहा, 'फैजल की नन्दलाला के प्रति श्रद्धा-भक्ति तो हमें समझ आती है, परंतु नमाज़ अदा करते हुए फोटो डालना पाखण्ड जान पड़ता है। गोस्वामी समाज इस कृत्य की घोर निन्दा करता है। इससे भी जरूरी बात यह है कि इस सबके पीछे इन लोगों का कोई छिपा मकसद भी हो सकता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\