एजेंसी न्यूज

पाकिस्तान में तबलीगी जमात के फैसलाबाद प्रमुख की कोरोना वायरस से मौत

इसके साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले जमात के सदस्यों की संख्या 1,100 के पार हो गई।

पाकिस्तान में तबलीगी जमात के फैसलाबाद प्रमुख की कोरोना वायरस से मौत

लाहौर, 17 अप्रैल पाकिस्तान में तबलीगी जमात के फैसलाबाद प्रमुख की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई।

इसके साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले जमात के सदस्यों की संख्या 1,100 के पार हो गई।

फैसलाबाद में तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना सुहैब रूमी (69) की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बृहस्पतिवार को मौत हो गई।

फैसलाबाद के उपायुक्त मोहम्मद अली ने कहा, ‘‘ मौलाना पिछले महीने लाहौर के रायविंड में तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। दो नाती-पोते सहित उनके परिवार के पांच सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।’’

उन्होनें बताया कि फैसलाबाद से कुछ 150 किलोमीटर दूर एक पृथक केन्द्र में उन्हें रखा गया है।

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रांत में तबलीगी जमात के 1,100 से अधिक सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

लाहौर मुख्यालय में पिछले महीने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों का पता लगाकर, उन्हें पृथक केन्द्रों में रखा जा रहा है।

सरकार के अनुसार, मार्च में लाहौर के रायविंड में उनके उस ‘‘सुझाव’’ के खिलाफ जाकर तबलीगी जमात का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उसने कार्यक्रम आयोजित होने पर वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका जाहिर की थी।

पाकिस्तान अधिकारियों ने इस पांच दिवसीय कार्यक्रम को रद्द करने की अपील भी की थी, जिसमें कई देशों के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया था।

पाकिस्तान के अलावा भारत, मलेशिया और ब्रुनेई में भी जमात के कई सदस्य कोरोना वायरस के संभावित प्रमुख स्रोत बनकर उभरे हैं।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब की जेलों में कोरोना वायरस से संक्रमित कैदियों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमित लोगों की संख्या 7,260 और मारे गए लोगों की संख्या 137 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).