देश की खबरें | संपत्ति विवाद में राहत पाने में नाकाम रहने पर व्यक्ति ने उच्च न्यायालय में आत्महत्या की कोशिश की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संपत्ति विवाद में अपनी याचिका एक न्यायाधीश द्वारा खारिज किये जाने के बाद 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय के एक अदालत कक्ष के अंदर अपनी जान लेने की कोशिश की।
मुंबई, 17 जून संपत्ति विवाद में अपनी याचिका एक न्यायाधीश द्वारा खारिज किये जाने के बाद 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय के एक अदालत कक्ष के अंदर अपनी जान लेने की कोशिश की।
हालांकि, अदालत कक्ष में मौजूद वकीलों ने उसे समय रहते रोक लिया।
यह घटना न्यायमूर्ति पी डी नाइक के अदालत कक्ष में दोपहर एक बजे हुई।
न्यायाधीश ने व्यक्ति को वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत अपना परिसर खाली करने को कहा। इस व्यक्ति का अपनी मां के साथ संपत्ति विवाद चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही न्यायमूर्ति नाइक ने आदेश सुनाया, व्यक्ति उनके करीब पहुंच गया और अपने पायजामे की जेब से कागज काटने वाला एक चाकू निकाला तथा अपनी कलाई काटने की कोशिश की।
उसके आसपास मौजूद कुछ वकीलों, जिनमें एक सहायक सरकारी वकील भी थे, ने फुर्ती दिखाई और उसे ऐसा करने से रोक लिया।
अदालत में मौजूद पुलिस कर्मी व्यक्ति को आजाद मैदान पुलिस थाना ले गये।
हालांकि न्यायमूर्ति नाइक ने पुलिस को व्यक्ति को छोड़ देने का निर्देश दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया गया तथा उसे किसी और मेडिकल सहायता की जरूरत नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2022 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

