देश की खबरें | हिंसा के बाद पहली बार नागपुर दौरे पर जाएंगे फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा के बाद पहली बार शुक्रवार शाम को अपने गृह नगर पहुचेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 21 मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा के बाद पहली बार शुक्रवार शाम को अपने गृह नगर पहुचेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि फडणवीस रात को नागपुर में रुकेंगे और शनिवार को यहां लौटने तक उनका कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है।

फडणवीस ने राज्य विधानसभा में मंगलवार को कहा था कि ‘‘नागपुर में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।’’

उन्होंने कहा था कि यह एक सुनियोजित घटना है।

औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान धर्मग्रंथ जलाये जाने की अफवाह फैलने के बाद मध्य नागपुर में सोमवार को हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान किये गये पथराव में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे।

फडणवीस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा वास्तविक इतिहास को दर्शाती है।

उन्होंने कहा था, ‘‘लोगों की भावनाएं उमड़ रही हैं और वे औरंगजेब के खिलाफ गुस्सा दिखा रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)