देश की खबरें | फडणवीस ने राज ठाकरे से मुलाकात की, मुख्यमंत्री बोले-‘कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की।

मुंबई, 10 फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की।

बाद में फडणवीस ने कहा कि ठाकरे ने उन्हें अपने घर आमंत्रित किया था और बैठक के दौरान उनके बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता फडणवीस सुबह मनसे प्रमुख के मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क के पास स्थित आवास पर गए।

बाद में फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे मुख्यमंत्री बनने के बाद, ठाकरे ने मुझे फोन किया था और अपने आवास पर आमंत्रित किया था। मैंने उनसे कहा था कि मैं उनके घर आउंगा और आज मैंने उनसे मुलाकात की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक दोस्ताना मुलाकात थी। यह निजी मुलाकात थी। इस बैठक में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।’’

ठाकरे ने पिछले माह सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए कहा था कि पार्टी (भाजपा) ने कभी बोला था कि करोड़ों रुपये के घोटाले में संलिप्त नेताओं को सलाखों के पीछे डाला जाएगा, लेकिन उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया है।

उन्होंने पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी सवाल उठाए थे। पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा नीत महायुति ने शानदार जीत हासिल की थी।

वहीं, भाजपा ने ठाकरे पर पार्टी के खिलाफ गलत सूचना प्रस्तुत करने का आरोप लगाया था और दावा किया कि उसने कभी भी समझौते की राजनीति नहीं की।

मनसे प्रमुख ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया था।

हालांकि, राज ठाकरे की पार्टी ने पिछले साल नवंबर में राज्य विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल