देश की खबरें | फडणवीस ने मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा की निंदा की, कहा- 55 उपद्रवियों की पहचान की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि अधिकारियों ने 50 से 55 लोगों की पहचान की है जो मौजूदा मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसक गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

मुंबई, 31 अक्टूबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि अधिकारियों ने 50 से 55 लोगों की पहचान की है जो मौजूदा मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसक गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

फडणवीस के पास गृह विभाग भी है। उन्होंने आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसा और आगजनी की निंदा की, जिन्होंने सोमवार को बीड और छत्रपति संभाजीनगर जिलों में आंदोलन के दौरान तीन विधायकों के अलावा कुछ स्थानीय नेताओं के आवासों या कार्यालयों को निशाना बनाया और एक नगर परिषद भवन में आग लगा दी।

उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिन प्रदर्शनकारियों ने बीड जिले में एक घर में आगजनी की कोशिश की, जहां परिवार के सदस्य भी मौजूद थे, उन पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया जाएगा।

फडणवीस ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने पिछले कुछ दिनों में हुई हिंसक घटनाओं में शामिल 50 से 55 लोगों की पहचान की है। उन्होंने कुछ खास लोगों और एक खास समुदाय के सदस्यों के घरों पर हमला किया। कुछ विधायकों के घरों में आग लगा दी गई और होटलों के साथ-साथ कुछ संस्थानों को भी निशाना बनाया गया। यह बिल्कुल गलत है।’’

फडणवीस ने कहा कि सरकार ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है और उपद्रवियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘एक घर को जलाने का प्रयास किया गया जब परिवार के कुछ सदस्य अंदर थे। मामले में पुलिस और गृह विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। दोषियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत आरोप लगाए जाएंगे। पुलिस मूकदर्शक नहीं बनी रहेगी।’’

फडणवीस ने कहा कि शांतिपूर्वक विरोध करने वालों को कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन किसी भी रूप में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक प्रकाश सोलंकी और संदीप क्षीरसागर को आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा, जिन्होंने बीड जिले में उनके घरों को आग लगा दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़ की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान