कोरोना वायरस से संबंधित अफवाह को पसंद करने वालों को चेतावनी देगा फेसबुक

फेसबुक ने साथ ही यह भी कहा कि इसके जरिये उन उपयोगकर्ताओं को आगाह किया जाएगा जो डबल्यूएचओ द्वारा झूठी करार दी जा चुकी वायरस से संबंधित सूचना से जुड़े हुए हैं।

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने बृहस्पतिवार को कहा कि अब उसके उपयोगकर्ताओं को यह पता चल जाएगा कि कोविड-19 से संबंधित जिस गलत और हानिकारक सूचना वाली पोस्ट को उन्होंने पसंद किया, प्रतिक्रिया दी या फिर उसपर टिप्पणी की, उसे हटा दिया गया है।

फेसबुक ने साथ ही यह भी कहा कि इसके जरिये उन उपयोगकर्ताओं को आगाह किया जाएगा जो डबल्यूएचओ द्वारा झूठी करार दी जा चुकी वायरस से संबंधित सूचना से जुड़े हुए हैं।

कंपनी ने कहा कि आने वाले हफ्तों में लोगों को ये चेतावनी संदेश दिखाई देने शुरू हो जाएंगे।

कंपनी ने कहा कि वह कोविड-19 को लेकर सूचना से संबंधित अपने न्यूज फीड पर एक नया ''गेट द फैक्ट्स'' फीचर भी शुरू करने जा रही है, जिसमें कोरोना वायरस से संबंधित जांचे-परखे तथ्यों पर आधारित लेख शामिल होंगे।

फेसबुक समेत सिलिकॉन वैली की कई लोकप्रिय ऑनलाइन कंपनियों ने कोरोना वायरस को लेकर भ्रामक तथा खतरनाक सूचनाओं की लहर को रोकने लिये अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।

उदाहरण के लिये फेसबुक ने कोरोना वायरस के उपचार या इलाज से जुड़े विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कंपनी नया एल्गोरिद्म भी इस्तेमाल कर रही है। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों, राज्य या स्थानीय स्वास्थ्य विभागों द्वारा वायरस के संबंध में दिए गए तथ्यों को अपने उपयोगकर्ताओं के सामने रखने का प्रयास भी कर रही है।

हालांकि इन सबके बावजूद सभी गलत सूचनाओं को तुरंत फैलने से नहीं रोक जा सका है।

वायरस की उत्पत्ति के बारे में षड्यंत्रकारी कहानियां और इसे रोकने के लिए टीका विकसित किये जाने की खबरें अब भी रोजाना सामने आ रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी