विदेश की खबरें | नाजी संकेत का इस्तेमाल करने पर फेसबुक ने हटाया ट्रंप का विज्ञापन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश के उप राष्ट्रपति माइक पेंस के उन प्रचार विज्ञापनों को हटा दिया है, जिनमें लाल रंग के उल्टे त्रिकोण को इस्तेमाल किया गया था। इस संकेत का इस्तेमाल नाजियों ने राजनीतिक कैदियों, साम्यवादियों और हिरासत केंद्रों में बंद अन्य लोगों के लिए किया था।

वाशिंगटन, 19 जून सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश के उप राष्ट्रपति माइक पेंस के उन प्रचार विज्ञापनों को हटा दिया है, जिनमें लाल रंग के उल्टे त्रिकोण को इस्तेमाल किया गया था। इस संकेत का इस्तेमाल नाजियों ने राजनीतिक कैदियों, साम्यवादियों और हिरासत केंद्रों में बंद अन्य लोगों के लिए किया था।

कंपनी की सुरक्षा नीति प्रमुख नैथेनियल ग्लीचर ने बृहस्पतिवार को प्रतिनिधि सभा की खुफिया समिति के समक्ष विज्ञापन हटाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि फेसबुक घृणा फैलानी वाली विचारधारा से जुड़े किसी भी संकेत को दिखाने की अनुमति तब तक नहीं देता, ‘‘जब तक कि वह किसी संदर्भ के साथ या निंदा करने के लिए इस्तेमाल न किया जाए।’’

यह भी पढ़े | UN Security Council: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारी मत से चुना गया भारत, फिर बना अस्थाई सदस्य.

ग्लीचर ने कहा, ‘‘जब इन दोनों में से किसी भी मकसद से संकेत का इस्तेमाल नहीं किया जाता, तो हम इसे फेसबुक मंच पर दिखाने की अनुमति नहीं देते हैं और हटा देते हैं। हमने इस मामले में भी यही किया और जहां कहीं भी इस संकेत का इस्तेमाल किया जाएगा, हम इसी तरह के कदम उठाएंगे।’’

इस विज्ञापन को बुधवार को जारी किया गया था।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने चीन के साथ हिंसक झड़प में मारे गए भारतीय सैनिकों के प्रति गहरी संवेदनाएं जाहिर की.

ट्रंप के प्रचार अभियान के संपर्क निदेशक टिम मुर्तो ने कहा कि लाल रंग के इस त्रिकोण का इस्तेमाल ‘एंटीफा’ ने किया था, इसलिए इसका इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि यह संकेत ‘एंटी-डिफेमेशन लीग’ में घृणा फैलाने वाले संकेतों की सूची में शामिल नहीं है।

एंटीफा शब्द का इस्तेमाल धुर वामपंथी सोच रखने वाले उन लोगों के लिए किया जाता है, जो किसी संगठनात्मक ढांचे से नहीं बल्कि विचारधारा से बंधे होते हैं।

ट्रंप ने अमेरिका में हाल के विरोध प्रदर्शनों में भड़की हिंसा के लिए एंटीफा को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के पास इस संबंध में सबूत न के बराबर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\