देश की खबरें | राजस्थान के कुछ हिस्सों में जबरदस्त गर्मी, गंगानगर सबसे गर्म स्थान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में पिछले 24 घंटों में दक्षिणी भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी, वहीं राज्य के उत्तरी एवं पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं तापलहर दर्ज की गयी है।
जयपुर, 13 जून राजस्थान में पिछले 24 घंटों में दक्षिणी भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी, वहीं राज्य के उत्तरी एवं पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं तापलहर दर्ज की गयी है।
जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि श्रीगंगानगर 46.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बृहस्पतिवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा और यह सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
उन्होंने बताया कि राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस से लेकर 5.8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि बीती रात चूरू में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं फलौदी में तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि धौलपुर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री, पिलानी में 45.2 डिग्री, चूरू-भरतपुर में 45 डिग्री, संगरिया में 44.9 डिग्री, अलवर में 44.8 डिग्री, वनस्थली में 44.4 डिग्री, फतेहपुर में 43.7 डिग्री, बीकानेर में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान चित्तौड़गढ़ के भोपाल सागर में सर्वाधिक 14.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। टोंक के मालपुरा में 9 मिमी, अजमेर के अराई में 8 मिमी, राजसमंद के नाथद्वारा में 6 मिमी, चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में 5 मिमी, अजमेर के किशनगढ़ में 5 मिमी, झालावाड़ के असनावर में 3 मिमी, अजमेर तहसील में 3 मिमी, उदयपुर के वल्लभनगर में 2 मिमी, राजसमंद के कुंभलगढ़ में 2 मिमी, चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में 2 मिमी और अन्य कुछ स्थानों पर एक मिमी और बूंदाबांदी दर्ज की गईं।
उन्होंने बताया कि आगामी तीन दिन पश्चिमी राजस्थान में और पूर्वी राजस्थान में दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधि दर्ज होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों में राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है। वहीं राज्य के कुछ भागों में 25-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की सम्भावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

