देश की खबरें | विदेश मंत्री जयशंकर ने नवनियुक्त नेपाली समकक्ष सऊद को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेपाल के नवनियुक्त विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद को पदभार ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद रविवार को बधाई दी।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेपाल के नवनियुक्त विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद को पदभार ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद रविवार को बधाई दी।

नेपाली कांग्रेस के एक नेता सऊद को नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की भारत की प्रस्तावित यात्रा से कुछ हफ्ते पहले विदेश मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘नेपाल के विदेश मंत्री के रूप में नियुक्ति पर एन.पी. सऊद को बधाई। हम बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के वास्ते तत्पर हैं। नयी भूमिका में आपको सफलता के लिए शुभकामनाएं।’’

काठमांडू में, भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सऊद से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें जयशंकर का संदेश दिया।

नेपाली विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज माननीय विदेश मंत्री एन पी सऊद से शिष्टाचार मुलाकात की। राजदूत श्रीवास्तव ने नेपाल के विदेश मंत्री के रूप में उनकी (सऊद की) नियुक्ति पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की ओर से बधाई संदेश दिया।’’

प्रधानमंत्री प्रचंड अब तक विदेश मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे, क्योंकि उनकी गठबंधन सहयोगी नेपाली कांग्रेस ने पद के लिए अपने नेता का नाम भेजने में देरी की थी।

सत्ता के बंटवारे को लेकर बनी आपसी सहमति के अनुसार, नेपाली कांग्रेस को विदेश मंत्री के पद के लिए एक नेता की सिफारिश करनी थी।

नेपाली प्रधानमंत्री अगले कुछ हफ्तों में भारत का दौरा करने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान