देश की खबरें | केरल में प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन को कर्नाटक के मैंगलोर तक विस्तारित करें : यूडीएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फाइल फोटो के साथ)

(फाइल फोटो के साथ)

तिरुवनंतपुरम, 16 अप्रैल केरल में कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने रविवार को केंद्रीय रेल मंत्रालय से राज्य में प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस के मार्ग को कर्नाटक के मैंगलोर स्टेशन तक विस्तारित करने का आग्रह किया ताकि केरल के सबसे उत्तरी जिले कासरगोड के लोग भी इसका लाभ उठा सकें।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में "राज्य में समग्र हाई-स्पीड रेलवे कनेक्टिविटी" सुनिश्चित करने के लिए मार्ग विस्तार की मांग की है।

सतीशन ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस का मौजूदा रूट कासरगोड जिले को छोड़कर तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक था।

उन्होंने पत्र में कहा है, ‘‘कृपया ध्यान दें कि कासरगोड राज्य में मौजूदा रेलवे प्रणाली का हिस्सा है और इसे वंदे भारत एक्सप्रेस के मौजूदा मार्ग में बिना किसी परेशानी के आसानी से शामिल किया जा सकता था। कासरगोड के उत्तरी जिले को छोड़ना कासरगोड के लोगों के साथ घोर अन्याय माना जा रहा है।’’

सतीशन ने यह भी बताया कि कासरगोड केरल का एक ऐसा जिला था जहां रेलवे की पहुंच सीमित थी और इसे राज्य के अन्य जिलों के बराबर लाने के लिए बहुत कुछ किए जाने की आवश्यकता है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस को मैंगलोर स्टेशन तक विस्तारित करने से राज्य के दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्रों के बीच समग्र संपर्क में सुधार होगा और इससे कासरगोड के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान